बच्चों के लिए जहन्नुम से भी बदतर बन चुके पाकिस्तानी मदरसे, फ्रांसीसी मीडिया का बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी मदरसों में बच्चों का यौन शोषण

इस्लामाबाद/पेरिस। पाकिस्तान के मदरसों को लेकर भयानक खुलासा किया गया है। फ्रांसीसी मीडिया ने एक रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के मदरसों में बच्चों के साथ भयानक और क्रूर व्यवहार किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन जगहों पर इस्लामिक शिक्षा देने का दावा किया जाता है, असल में वो जगह बच्चों से होने वाली क्रूरता के केन्द्र बन गये हैं। खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी के मदरसों में यौन हिंसा एक व्यवस्थित और सांस्कृतिक विरासत के केन्द्र में है और बच्चों के साथ यौन हिंसा इतनी ज्यादा आम बात हो चुकी है कि लोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पाकिस्तान के मदरसों पर पहले भी खुलासे होते रहे हैं और पिछले दिनों ही आपको याद होगा, जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मदरसों के बच्चों को पाकिस्तानी डिफेंस की दूसरी लाइन बताया था।
फ्रांस-24 की रिपोर्ट में कई पीड़ित बच्चों से इंटरव्यू लिया गया है और उन बच्चों ने विस्तार से बताया है कि मदरसों के अंदर कितनी क्रूरता के साथ यौन हिंसा होती है। बच्चों का कहना है कि मदरसों में पढ़ाने वाले मौलवी उनके साथ बलात्कार करते हैं, जिनकी जिम्मेदारी बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देने की होती है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में 36 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड और बिना रजिस्टर्ड मदरसे हैं, जहां लगभग 22 लाख से ज्यादा बच्चों को पढ़ाया जाता है। इनमें से ज्यादातर गरीब छात्र होते हैं, जो ग्रामीण इलाकों से आते हैं। इन बच्चों के लिए मदरसे में ही रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। लेकिन मदरसों के मौलवी बच्चों से साथ भयानक यौन हिंसा को अंजाम देते हैं।
फ्रांस-24 की एक रिपोर्ट में 14 साल के एक पीड़ित बच्चे ने कहा कि एक मौलवी ने उसके साथ बलात्कार किया है। उसने कहा कि “गांव के सभी लड़के मदरसे में बलात्कार की बात करते थे… लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा हो सकता है।” चैनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक नाबालिग ने बताया कि उसके स्कूल के हेडमास्टर उसे घर की सफाई के बहाने अपने घर ले गए। लड़के ने बताया कि जैसे ही वे वहां पहुंचे, उसका शिक्षक कमरे में आया, दरवाजा बंद कर दिया, जबरन उसकी पैंट उतार दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। बच्चे ने कहा कि “उसने मेरे साथ जबरदस्ती की, मेरे साथ भयानक हरकतें की। मैं लगातार रोता जा रहा था।” इससे पहले साल 2017 में भी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने एक बड़ी जांच की थी, जिसमें पाकिस्तान के मदरसों में होने वाले यौन शोषण का खुलासा किया गया था।
उस रिपोर्ट में कई पुलिसवालों के बयान, पीड़ितों के बयान, पीड़ित परिवारों के बयान, मौलवियों और मदरसे में काम करने वाले अन्य लोगों से बातचीत की गई थी। लेकिन पाकिस्तान में ऐसे मामलों की रिपोर्टिंग नहीं होती है और ऐसा लगता है कि सरकारों का मौन समर्थन रहता है, इसलिए ऐसे मदरसों और मौलवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। रिपोर्ट में कहा गया था कि असली संख्या बहुत ही ज्यादा हो सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर मामले तो दर्ज ही नहीं किए जाते हैं। 2023 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में एक अनपंजीकृत मदरसे जामिया अल-मुस्तफा में दो मौलवियों को छात्रों के यौन शोषण और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, लाहौर में एक कॉलेज परिसर में कथित बलात्कार की घटना के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button