यूपी सिपाही भर्ती में 60 हजार पदों के लिए आए 50 लाख से ज्‍यादा एप्‍लीकेशन, इनमें 15 लाख महिलाएं

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब बंद कर दिया गया है। 16 जनवरी की रात 12 बजे ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन विंडो को लॉक कर दिया गया है। अब 20 जनवरी तक शुल्‍क एडजस्‍टमेंट और आवेदन में संशोधन किया जा सकता है। महत्‍वपूर्ण बात ये रही कि इतने पदों के लिए 50 लाख से ज्‍यादा युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें 15 लाख महिलाएं हैं।
यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्‍नति बोर्ड की अध्‍यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन विंडो लॉक करते समय तक 50 लाख 14 हजार 924 अभ्‍यर्थी आवेदन कर चुके थे। इससे पहले बोर्ड ने संभावना जताई थी कि 60 हजार सिपाही पदों के लिए 32 लाख से ज्‍यादा आवेदन आ सकते हैं। 18 फरवरी को इसकी परीक्षा होनी है। पूरे प्रदेश में 6500 से अधिक केंद्र बनाने की तैयारी है। 50 लाख से ज्‍यादा आवेदन मिलने के बाद दो से तीन पालियों में परीक्षा कराने की योजना बनाई जा रही है।
उम्र सीमा में तीन साल की दी थी छूट
इससे पहले यूपी सरकार ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी थी। युवाओं को उम्र में तीन साल की छूट दी गई है। 27 दिसंबर से लेकर 16 जनवरी तक इन पदों पर आवेदन किया जा सकता था। पुलिस भर्ती के लिए पुरुष वर्ग के अभ्‍यर्थियों की आयु 18 साल से 22 वर्ष तक रखी गई है। वहीं, महिला उम्‍मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष वायु सीमा तय है। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्‍यर्थियों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अब तीन साल की छूट दे दी गई है। अब 18 से 25 साल तक आयु सीमा के युवा भी आवेदन कर सकेंगे।
400 रुपये आवेदन शुल्‍क
यूपीपीआरपीबी ने युवाओं को भर्ती के लिए हेल्पलाइन जारी की है। इसके लिए 400 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है। अभी तक की अधिसूचना के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और अधिकतम 22 साल तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 साल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button