पत्नी से नफरत का बदला दूसरी औरतों से लेता था, पीछा करके महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर करता था हमला

पत्नी से विवाद के बाद करने लगा था महिलाओं से नफरत

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा पुलिस ने महिलाओं से नफरत और उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला करने वाले एक सनकी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं का पीछा करता था और टोकने पर हमला करके भाग जाता था। इसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। आरोपी अपने पास न तो मोबाइल फोन रखता था और न ही वह किसी एक जगह रहता था। वह अपने ठिकाने बदलता रहता था। महिलाओं से नफरत की वजह उसकी पत्नी से हुआ विवाद था, जो उसे छोड़कर चली गई थी।
थाना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र में 22 फरवरी की सुबह पुष्पांजलि बाग निवासी सोना देवी मार्निंग वॉक पर निकली थीं। अदन बाग के पास पीछा करते हुए आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके प्राइवेट पार्ट पर चाकू मार दिया और भाग निकला। लहूलुहान हालत में महिला को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बेटे राहुल अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया गया था।
एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का मामला पुलिस को कुछ अजीब लगा था। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई सनकी ही प्रतीत हो रहा था, इसलिए इसे पकड़ना भी जरूरी था। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में पैदल जाता दिखाई दिया था। महिला आरोपी को नहीं जानती थी। पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कई दिनों तक उसका पता नहीं चल रहा सका। गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी सुभाष नगर भूड़ का बाग का रहने वाला श्याम सुंदर शर्मा है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। घटना के बाद वह कभी पार्क में, कभी किसी सड़क तो कभी अस्पताल में जाकर सो जाता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह निकल जाता था।
पुलिस पूछताछ में श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि वह चांदी की कारीगरी का काम करता है। उसकी पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। पिछले 3 महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस वजह से उसे महिलाओं से नफरत हो गई थी। वह पैदल जा रहा था। उसी दौरान आगे चल रही महिला ने उन्हें पीछा करने का आरोप लगाकर टोका। इस बात से उसे गुस्सा आ गया और उसने चाकू मार दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी कारण वह साथ में चाकू रखकर घूमता था। महिला के टोकने पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पीछे से चाकू मारा था। चाकू शरीर में फंसा छोड़ भाग गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button