सलमान खान के फैन को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार, कमर में पिस्टल लगाकर दिखा रहा था हेकड़ी

Lucknow police arrested Salman Khan's fan, he was showing off by wearing a pistol on his waist

लखनऊ/एजेंसी। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बबरा फैन आजम अली अंसारी उर्फ सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लोग नकली सलमान खान भी कहते हैं। क्योंकि आजम अली अक्सर सलमान खान के गानों और डायलॉग पर एक्टिंग करते रील बनाते नजर आ जाते हैं। इसी क्रम में कमर में पिस्टल लगाकर एक्टिंग कर रहे आजम अली उर्फ सलमान खान को भीड़ जमा करने और राहगीरों से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि घंटाघर क्लॉक टॉवर के सामने एक व्यक्ति (नकली सलमान) रील बना रहा है। उसका रील बनाने को लेकर आम लोगों से विवाद हो गया है और वो उग्र हो रहा है। उसने सड़क जाम कर रखा है।
इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची थी। रील बनाने वाले शख्स की पहचान चौपटिया निवासी 42 वर्षीय आजम अली अंसारी के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया कि आजम अली जोकि खुद को सलमान खान बता रहा था वो घंटाघर जैसे संवेदनशील स्थान पर बिना किसी अनुमति के लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ रील बना रहा था।
पुलिस के मुताबिक, उसकी वजह से सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसकी वजह से उसकी राहगीरों से कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो कुछ भी समझने को तैयार नहीं था। जिसके बाद आजम अली उर्फ सलमान खान को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 1 अप्रैल को हिरासत में ले लिया था। साथ ही उसके रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है।
उसके रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की गई है। बता दें, आजम अली अंसारी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के डुप्लीकेट के नाम से मशहूर है। वो अपनी हरकतों की वजह से पहले भी विवादों में आ चुका है। बीते दिनों मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के आगे रील बनाने का प्रयास करने के चलते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button