एनसीबी ने दवाइयों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दवाओं की भारत से ऑस्ट्रेलिया तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तीन करोड़ रुपये कीमत की एम्फैटेमिन और अन्य दवाइयां जब्त की हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी की टीम एक कूरियर कंपनी पहुंची और एक मेज पर रखे एक पार्सल को देखा। उन्होंने बताया, “मेज की जांच करते समय विशेष रूप से बनाए गए सुराखों के अंदर दवा के पैकेट पैकेट पाए गए।
इन पैकेट में सफेद पाउडर था जिसका वजन 9.877 किलोग्राम था और यह एम्फैटेमिन था। हमने जोलपिडेम टार्टेरेट की 2.548 किलोग्राम गोलियां और ट्रामाडोल की 6.545 किलोग्राम गोलियां भी जब्त की हैं। इस सब की कीमत तीन करोड़ रुपये है।”
जांच के दौरान बुधवार को वी सिंह नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई और उससे पूछताछ के आधार पर मुंबई से उसके सहयोगियों जी मिश्रा और पी शर्मा को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि अवैध दवाइयों की एक बड़ी खेप उनके परिसरों से जब्त की गई। अधिकारी ने बताया कि इन्हें विदेश में भेजने की तैयारी थी।
उन्होंने कहा, “हमने जोलपिडेम टार्टेरेट की 9,800 गोलियां और ट्रामाडोल की 18,700 गोलियां जब्त की हैं।” अधिकारी ने बताया कि गिरोह पिछले दो-तीन साल से यह कर रहा था और ऐसी दवाओं की खेप भेजने के लिए दस्तावेजों का दुरुपयोग कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button