कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पश्चिमी जिला द्वारा किया गया जोरदार धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस के भ्रष्टाचारी सांसद धीरज साहू के पास घर मे 300 करोड़ रुपए कैश मिलने के खिलाफ पश्चिमी जिला भाजपा द्वारा पश्चिमी जिला अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राजा गार्डन चौक सिटी स्केयर माल के बाहर धरना और प्रचंड प्रदर्शन किया और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी सांसद धीरज साहू की सांसद सदस्यता रद्द करने की मांग की और राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी इस बात की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे ऐसी मांग की गई। प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता, “कांग्रेस पार्टी हाय हाय” “राहुल गांधी हाय हाय” के नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा सिक्ख नेता एवं राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा एवं जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष सूद, पूर्व मेयर एवं पश्चिमी लोकसभा के प्रभारी जय प्रकाश (जेपी)महेंद्र नागपाल पश्चिमी जिला प्रभारी, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्षा सुनीता कांगड़ा, भाजपा नेता राजीव बब्बर, निगम पार्षद शशि तलवार, उर्मिला गंगवाल, सुमन त्यागी, पूर्व मेयर सुभाष आर्य,भाजपा नेता कैलाश सांकला, जिला महामंत्री कुनाल साहनी, श्वेता सैनी, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, महेश यादव, भाजपा नेता सत्यनारायण डंग, आनन्द त्यागी, स्वाति शर्मा सहित सभी पश्चिमी जिला के पदाधिकारी एवं सभी मंडलो के अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button