दूसरों को नशे के खिलाफ उपदेश देता था खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, खुद का भाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

जालंधर/पंजाब। जालंधर में पुलिस ने श्री खड़ूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। हरप्रीत सिंह गिरफ्तारी होने की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है। अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब उसे गिरफ्तार किया गया वो उस समय भी नशे में था। पुलिस ने उसे 4 ग्राम हेरोईन के साथ गिऱफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह का डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। बरामद की गई ड्रग्स उसके पास कहां से आई इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हरप्रीत का मेडिकल करवाया है जिसमें नशे की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
शपथ लेने के लिए जेल से बाहर आया था अमृतपाल
बता दें कि जेल में बंद खालिस्तान समर्थक प्रचारक अमृतपाल सिंह को सांसद पद की शपथ लेने के लिए चार दिन की पैरोल दी गई थी। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने हाल ही में संपन्न आम चुनावों में खडूर साहिब लोकसभा सीट से लगभग 1.97 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। जबकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद था। उसका चुनाव अभियान उनके परिवार के सदस्यों और अलग-अलग पंथिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से चलाया गया था।
अमृतपाल सिंह ने शुरू किया था नशामुक्ति अभियान
अमृतपाल का जन्म अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में हुआ था। 19 साल की उम्र में वे अपने चाचा के व्यवसाय में शामिल होने के लिए दुबई चला गया थे। अगस्त 2022 में पंजाब लौटने के बाद उसने आनंदपुर साहिब में औपचारिक रूप से अमृतधारी सिख बनने के लिए अमृत ग्रहण किया। उसने पश्चिमी कपड़ों को त्याग दिया और भिंडरावाले जैसी पगड़ी और चोला पहनना शुरू कर दिया। उसने खालिस्तान के मुद्दे को उठाना भी शुरू कर दिया। पंजाब लौटने के बाद उसने नशामुक्ति अभियान शुरू किया और जल्द ही युवाओं में लोकप्रिय हो गया। उसने गुरु साहिब की बेअदबी, पानी के मुद्दों और बंदी सिंहों (सिख कैदियों) जैसे मुद्दों को भी उठाया जिससे लोग उसकी ओर आकर्षित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button