विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम काजमपूर में प्रधान मनोज व आबिदपुर मानकी में प्रधान सुमन देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न

गाजियाबाद। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन ग्राम काजमपुर में ग्राम प्रधान मनोज व आबिदपुर मानकी में ग्राम प्रधान सुमन देवी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल द्वारा काजमपूर में ग्राम प्रधान मनोज के साथ द्वीप प्रज्जवलित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा काजमपुर व आबिदपुर मानकी के दोनों कार्यक्रमों में सम्मलित हुए। सीडीओ श्री अभिनव गोपाल ने विभागों द्वारा लगाये सभी स्टालों का निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा किय जा रहे कार्यों की जांच भी की। तदोपरांत बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां देखी। इस मौके पर उन्होने किसानों से भी बातचीत की।
कार्यक्रम के शुरूआत में माननीय प्रधान मंत्री जी का रिकार्ड किया गया संदेश, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, प्रारम्भिक चलचित्र का प्रसारण किया गया। तदोपरांत योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया। खेल कूद में छात्र अनस व मनीष रेसलर को सम्मानित किया गया।कृषि गतिविधियों पर सत्र ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत की गयी। जिसमें किसान आजाद ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को बहुत लाभ प्राप्त हुआ। महिला एसएचजी सदस्यों/स्कूली छात्रों/स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ – ‘देश रंगीला, स्वच्छता गीत आदि सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। ग्राम पंचायत की उपलब्धियों का जश्न- भूमि रिकॉर्ड का 100% डिजिटलीकरण, ओडीएफ+ स्थिति, जल जीवन मिशन की संतृप्ति, आदि पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी। स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग) के शिविर लगाकर जांच की गयी।
कार्यक्रम में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, अग्रणी जिला प्रबन्धक, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपूर्ति एवं विपणन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनमानस की समस्याओं सुना गया और सुझावों पर विचार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं, किसानो सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।




