गाजियाबाद के आश्रम में साध्‍वी से रेप, संचालिका के भाई पर नशीला कोल्‍ड‍ ड्रिंक पिलाने का आरोप

Sadhvi raped in Ghaziabad ashram, brother of the director accused of giving her a drugged cold drink

गाजियाबाद। कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित एक आश्रम में साध्वी के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। आश्रम संचालिका के भाई गोकुल पर आरोप है कि उसने कोल्‍ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर साध्वी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आश्रम संचालिका दिव्या योग माया सरस्वती और उसकी सहायिका शबनम उर्फ राधिका को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी गोकुल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। साध्‍वी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे बंधक बनाकर मारा-पीटा गया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।
गुरुकुल शांतिधाम आश्रम में असम की एक युवती कुछ समय से रह रही थी। युवती ने आठ मई को पुलिस को थाना कौशांबी में शिकायत दी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आश्रम संचालिका दिव्या योग माया सरस्वती के सौतेले भाई गोकुल ने नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया। आश्रम संचालिका और उसकी साथी शबनम उर्फ राधिका ने भी इसमें साथ दिया।
होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की बात कही तो तीनों ने उससे मारपीट की। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल भी कर रहे थे। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि आश्रम की देखरेख के लिए हर महीना 20 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। युवती ने आरोप लगाया कि उसे कई महीनों से सैलरी नहीं दी जा रही थी। जब उसने अपने बकाया 1 लाख 40 हजार रुपये मांगे तो उसे ब्लैकमेल और बदनाम करने की धमकी देने लगे। कार्यवाहक एसीपी इंदिरापुरम श्वेता यादव ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दिव्या व शबनम को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोकुल की तलाश जारी है। बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button