मथुरा में बदमाशों ने रोडवेज बस को बनाया लूट का शिकार! कंडक्टर से नगदी से भरा बैग लेकर हुए फरार

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। के मथुरा में ताज डिपो की बस के साथ लूटपाट की घटना सामने आयी है। बताया गया कि ताज डिपो की रोडवेज बस संख्या UP85 AT 4084 को तीन नकाबपोश बदमाश ने लूट का शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाश यात्रियों की तरह बस को रुकने का इशारा करते हैं और बाद में अपना रंग दिखाते हैं। बताया गया कि बदमाश बस यात्रियों को डराते धमकाते हुए बस कंडक्टर से 14 हजार रुपये की नगदी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लूट कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है।

कंडक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि गोवर्धन चौराहे से एक युवक बस में बैठा था। टिकिट काटने को लेकर कहासुनी हुई। युवक ने धमकी देते हुए रैपुरा जाट पर पहुंचने के बाद देखने की बात कही। रैपुरा जाट पहुंचने के बाद उसने बस रोकने के लिए कहा। बस रुकते ही तीन लड़के बस में चढ़ आए और हाथपाई करते हुए पैसे से भरे बैग को लेकर भाग गए। कंडक्टर ने बताया बैग में 14 हजार रुपये नगद किराए के साथ ही आई कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। कंडक्टर ने तहरीर देने की बात भी कही है।वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक फरह राज कमल का कहना है कि बस परिचालक के साथ कोई लूट नहीं हुई है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button