कन्नौज में रेप पीड़िता की मां के साथ रेप, आरोपी इंस्पेक्टर अरेस्ट

कन्नौज,(उत्तर प्रदेश)। जिले के सदर कोतवाली एरिया में एक चौकी इंचार्ज ने कथित तौर पर रविवार को अपने सरकारी घर में रेप सर्वाइवर की मां से रेप कर दिया। महिला ने रविवार को कोतवाली में हंगामा किया तो बात अधिकारियों तक पहुंची। सीओ की जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने पर आरोपित इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को सोमवार को जेल भेज दिया गया। अनूप कुछ दिन पहले ही इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ था। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि फरेंसिक और अन्य एंगलों से जांच जारी है।




