थाना मानसरोवर पार्क पुलिस ने कई डकैतियों में फरार चल रहे दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली ब्यूरो। शाहदरा जिले के थाना मानसरोवर पार्क पुलिस टीम ने करावल नगर में ज्वेलरी शॉप सहित कई डकैतियों में फरार चल रहे दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से लूटे गए सामान नकदी, बाइक, मोबाइल, अपराध में पहने गए कपड़े और कमीशन में इस्तेमाल की गई बाइको के साथ सात जिंदा कारतूसों से भरी पिस्तौल और एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद किए है। आरोपियों की गिरफ्तारी से दिल्ली, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अंतरराज्यीय डकैतियों के 10 मामले सुलझ गए है। आरोपी पहले के 54 डकैतियों में शामिल रहे हैं।
शाहदरा जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना मानसरोवर पार्क की टीम ने दो हताश लुटेरों मोहम्मद फहीम उम्र -24 वर्ष निवासी झुग्गी न्यू सीलमपुर और खालिद उर्फ इज़हार उम्र-30 वर्ष निवासी गली नंबर 19 ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया है।
15 अक्टूबर को मानसरोवर पार्क थाना में एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सी 240 मुख्य रोड हरदेवपुरी में एक मोबाइल की दुकान चलाता है। 15 अक्टूबर को करीब 8:50 पर रात्रि में दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आए और बंदूक की नोक पर उनकी दुकान से नगदी और 20 मोबाइल फोन लूट लिए और बाइक पर फरार हो गए।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी टीवी कैमरा की जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण भी किया गया जिससे पुलिस को पता चला कि अपराधी यहां से बाहर निकल चुके हैं और पुलिस देहरादून मेरठ अन्य जिलों में छापेमारी करती रही लेकिन यह दोनों कुख्यात बदमाश वहां से फरार हो जाते थे पुलिस ने मुखबिरों के आधार पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि इन कुख्यात लुटेरे ने थाना करावल नगर के अंतर्गत दुर्गा ज्वेलर्स में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने इन लुटेरे के आधार पर नौ अन्य मामलों में भी खुलासा किया है यह मामले दिल्ली और यूपी में डकैती के बताए जा रहे हैं करावल नगर इलाके में हुई लूट का एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है बाकी दो लुटेरों को शाहदरा जिले के एस पार्क थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।




