कानपुर में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी ने खाया जहर

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)।  कानपुर से एक चौकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। बीजेपी के पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री और यूपी पंजाब अकादमी के वॉइस चेरयमैन गुरूविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की छाबड़ा और उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता और उनकी पत्नी के जहर खाने की खबर पूरे शहर में आग की तरह की फैल गई।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अस्पताल पहुंचकर दंपती का हाल जाना। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि विक्की छाबड़ा और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।कानपुर के फजलगंज में रहने वाले गुरूविंदर सिंह छाबड़ा का राजनीति में काफी बड़ा कद है। परिवार में पत्नी एक बेटा और बेटी है। जानकारी के मुताबिक विक्की छाबड़ा का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से परिवार में कलह की स्थिति बनी हुई थी।

गुरूवार शाम को भी किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद विक्की छाबड़ा और उनकी पत्नी ने कीट नाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को निजि अस्पताल में भर्ती कराया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि गुरूविंदर सिंह छाबड़ा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमें सूचना मिली कि पति-पत्नी ने नींद की गोलियां खा ली हैं। मियां-बीबी पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन जब तक होश में नहीं आते हैं पूरी बात पता नहीं चलती है। उन्होने ऐसा क्यों किया यह तब पता चलेगा, जब वो लोग होश में आएंगे। फिलहाल आउट ऑफ डेंजर हैं।एसीपी ब्रजनारायण सिंह के मुताबिक तबीयत खराब होने की सूचना पर इन्हे रिजेंसी हॉस्पिटल में लाया गया था। मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है। वास्तविक वजह क्या है, इसकी जानकारी बाद में हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button