सहारनपुर में एफआर लगाने के लिए दारोगा ने मांगी रिश्वत, एटी करप्शन ने 50 हजार के साथ पकड़ा

सहारनपुर,(उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर में एससी-एसटी ऐक्ट के मामले में एफआर लगाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ नकुड़ सीओ कार्यालय में तैनात दारोगा की गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि दारोगा ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। मेरठ और सहारनपुर के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
शुक्रवार को नकुड़ सीओ के कार्यालय में तैनात दारोगा हरपाल को एंटी करप्शन की सहारनपुर और मेरठ टीम ने रंगेहाथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी ने 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि सरसावा थाने के गांव अहमदपुर निवासी महेश कुमार ने एंटी क्रप्शन विभाग से शिकायत की थी, जिसमें बताया गया था कि उसके खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट का झूठा मामला दर्ज कराया गया है। आरोप था कि सीओ नकुड़ कार्यालय में तैनात दारोगा हरपाल मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 80 हजार रुपए मांग रहा है। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन सहारनपुर और मेरठ की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने शुक्रवार को महेश कुमार से 50 हजार रुपए लेते हुए आरोपी दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दारोगा को कोतवाली सदर बाजार लेकर पहुंची।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कराया मुकदमा दर्ज
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रंगेहाथ दरोगा हरपाल को 50 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button