गाजियाबाद की आस्था मिश्रा ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया पहला स्थान

गाजियाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड के 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। सीबीएसई द्वारा घोषित रिजल्ट के बाद अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए। स्कूल प्रबंधन अभी स्कूल के टॉपरों के नाम और प्राप्त अंक जुटाने में लगे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल की आस्था मिश्रा 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर गाजियाबाद जिले में अव्वल स्थान हासिल किया है। वहीं, गाजियाबाद में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद आस्था मिश्रा के परिवार जन बेहद खुश हैं और इस मौके पर वह अपनी बेटी को मिठाई खिलाकर बधाई देर रहे हैं।
गाजियाबाद में पहले स्थान पर आस्था मिश्रा के कब्जे के बाद दूसरे स्थान पर 99.2 प्रतिशत अंक के साथ वासुश्री प्रसाद ने अपने दावा ठोक दिया है। वासुश्री प्रसाद जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम की छात्रा हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा के गामा दो में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा तनु श्री खंडेवाल ने हासिल किए 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
आस्था मिश्र 99.40 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर रही। वह बीए एलएलबी हॉर्नस कर लॉयर बनना चाहती हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि बिना कोचिंग के स्कूल की पढ़ाई कर एक से दो घंटे मन लगाकर ये सफलता हासिल की। सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया। पढ़ाई के साथ साथ इंटरनेट मीडिया और टीवी भी देखती थी। वह अपने माता पिता की इकलौती बेटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button