नोएडा में सोसाइटी की 17वीं मंजिल से महिला ने कूदकर दी जान, डिप्रेशन की थी शिकार

नोएडा। नोएडा की सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम हाउसिंग सोसायटी से महिला के खुदकुशी करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि काफी समय से महिला मानसिक तनाव से जूझ रही थी। इसकी वजह से उसने अपने घर की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।
नोएडा के कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम हाउसिंग सोसायटी के एफ टावर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अपने घर की 17 वीं मंजिल की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। महिला की गिरने से मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 42 वर्ष है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास यह घटना घटित हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी नोएडा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। काफी समय से महिला का इलाज चल रहा था। फ्लैट पर रात्रि में पति-पुत्र सभी मौजूद थे। उन्होंने आगे बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि संभवतः मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की वजह से महिला ने कूदकर आत्महत्या की है। मौके पर पुलिस मौजूद है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button