गाजियाबाद में रफ्तार का दिखा कहर, ट्रक ने यात्रियों से भरे ट्रॉली को मारी टक्कर, चार की मौत और 18 घायल

गाजियाबाद। मुरादनगर के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मुरादनगर थाना क्षेत्र में रेवड़ी रेवड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में चार की मौत हो गई। जबकि 18 घायल हैं। इनमें नौ को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सभी हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर से मजदूरी करने के लिए हरदोई जा रहे थे। रास्ते में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया।
हादसे के तुरंत बाद ही आरोपित चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते हुए हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button