नशे में धुत पुलिसकर्मी ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर

राजकोट,(गुजरात)। सरखेज- गांधीनगर हाईवे जगुआर एक्सीडेंट में नौ लोगों की मौत के बाद पूरे गुजरात में पुलिट अलर्ट मोड में है। पुलिस की तरफ से ओवर स्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस सब के बीच राजकोट से रोड एक्सीडेंट की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के पास साइकिल से जहा रही लड़की को टक्कर मार दी। कार की टक्कर में छात्रा की साइकिल को नुकसान पहुंचा और छात्रा को भी चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब कार चालक को रोककर पूछताछ की तो कार चालक पुलिसकर्मी निकला। लोगों ने जब पुलिसकर्मी को शराब पीकर गाड़ी चलाने के बारे में सवाल किए थे। पुलिसकर्मी छात्रा को सॉरी बोलते हुए बहन बताने लगा। बीच सड़क पर हुई इस घटना के बीच काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 100 नंबर पर फोन करके नशे में धुत पुलिसकर्मी को शहर पुलिस के हवाले किया।
नशे में धुत था पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार राजकोट में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के गेट के पास देर रात एक नशे में धुत ड्राइवर पीएसआई ने साइकिल सवार एक छात्रा को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग लड़की को अस्पताल लेकर भागे। जब ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सूचना दी। छात्रा के बड़े भाई ने नशे में गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी लक्ष्मीनारायण व्यास खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूनिवर्सिटी के पास हुए इस रोड एक्सीडेंट के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे रहे हैं। इनमें टक्कर मारने का आरोपी पुलिसकर्मी स्मोकिंग भी कर रहा है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब पुलिसकर्मी की नियम तोड़ेंगे तो फिर ट्रैफिक कैसे सुधरेगा? पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पुलिसकर्मी भुज पुलिस स्टेशन में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button