यूपी के 5 लाख मुस्लिम घरों और मदरसों में तिरंगा फहराने का प्‍लान

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। इस साल आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी ने खास योजना तैयार की है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यूपी के 5 लाख मुस्लिम घरों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराने का प्‍लान है। 12 अगस्‍त से इस अभियान की शुरुआत हो जाएगी।
बीजेपी अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के अध्‍यक्ष बासित अली का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता मदरसों और दरगाहों पर तिरंगा फहराएंगे। साथ ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए तस्‍वीरें खिंचवाएंगे। दरअसल तिरंगा यात्रा के बहाने बीजेपी पसमांदा मुसलमानों के बीच अपना जनाधार बनाने की कोशिश में है। पसमांदा मुस्लिमों का एक पिछड़ा समुदाय है। आपको बता दें कि छह साल पहले 2017 में सत्ता में आने के योगी सरकार ने सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान का पाठ और झंडा फहराना अनिवार्य कर दिया था।

आजादी के अमृत महोत्सव और तिंरगा अभियान को लेकर बच्चे-बूढ़े और जवानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिलों में स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा बना रही हैं। बाजारों में दुकानों पर तिरंगे की खूब बिक्री की जा रही है। स्कूलों में शिक्षक छात्र-छात्राओं से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। वहीं रैलियां निकालकर लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button