रियासी-कटरा मार्ग पर बस और कार की भीषण भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

रियासी-कटरा मार्ग पर सल्दी, भागा के पास बस और स्विफ्ट डिजायर कार की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

संवाददाता/सुदेश कुमार

रियासी,जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी-कटरा मार्ग पर सल्दी, भागा के पास बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रियासी-कटरा मार्ग पर बस संख्या जेके02डीपी 9374 और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेके20सी 2556 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार लोग इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में यशपाल शर्मा (करीब 50 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान यशपाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय बंसी लाल, निवासी करुआ, जिला रियासी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button