गाजियाबाद में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, विरोध पर नाखूनों से नोची गर्दन

गाजियाबाद। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने अपने नाखूनों से उसकी गर्दन को नोच लिया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे डरी बच्ची ने पहले तो घर पर कुछ नहीं बताया लेकिन गर्दन पर नाखूनों के निशान देख परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने कारण पूछा। इसके बाद बच्ची फूट-फूटकर रोने लगी और आपबीती बता दी।
पीड़ित बच्ची कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। मंगलवार को उसके माता-पिता काम पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच 22 वर्षीय पड़ोसी युवक मकान की दीवार फांदकर घर में घुस आया और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसके साथ रेप किया।
इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की गर्दन को नाखूनों से नोच डाला। बुधवार सुबह गर्दन पर नाखून के निशान देख परिजनों ने उससे बात की। जिसके बाद बच्ची ने आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी युवक को बुलाकर फटकार लगाई। इस दौरान आरोपी ने बच्ची सहित परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची के पिता की तरफ से नामजद तहरीर थाने में दी गई है। मेडिकल कराने के बाद बच्ची के मैजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button