बकरीद पर कुर्बानी के लिए मुरादाबाद लाया गया भैंसा ट्रक से कूदा,जमकर मचाया उत्पात, कई लोग घायल

मुरादाबाद,(उत्तर प्रदेश)। मुरादाबाद से एक वीडियो वायरल हो रहा है।यहां बकरीद पर कुर्बानी के लिए ट्रक से लाया गया एक भैंसा ट्रक से उतरने के दौरान बेकाबू हो गया। इसके बाद इसने पूरे इलाके में जमकर उत्पात मचा दिया।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भैंसे के बेकाबू होने से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो थाना गलशहीद क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बकरीद पर कुर्बानी के लिए ट्रक में भैंसा लाया गया था। मंगलवार शाम को कुर्बानी के लिए लाए गए एक भैंसे ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया। ट्रक से उतरते ही भैंसा बेकाबू हो गया और उसने कई लोगों को रौंद डाला। भैंसे को काबू करने में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं भैंसे के उत्पाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह मामला मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र के पत्थर चौक का है। बताया गया है कि यहां बकरीद पर कुर्बानी के लिए ट्रक में भैंसा लाया गया था। लोगों ने जैसे ही ट्रक का डाला खोला, वैसे ही भैंसे ने छलांग लगा दी। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई।




