मिस्र का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले नेता बने पीएम मोदी

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राजनयिक दौरे पर थे, जहां दौरे के दूसरे दिन वो भारत आने के लिए रवाना हो चुके है। इस दौरान राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र का सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी को किसी मुल्क का दिया गया ये 13वां खास पुरस्कार है।
बता दें कि मिस्र ने इस पुरस्कार को दिए जाने की शुरुआत वर्ष 1915 में की थी। इस पुरस्कार को दिए जाने की शुरुआत मिस्र के सुल्तान हुसैन कामेल द्वारा हुई थी, जिसे आज तक जारी रखा गया है। बता दें कि वर्ष 1953 में मिस्र से राजशाही के खत्म होने के बाद मिस्र के देश बनने पर सर्वोच्च सम्मान के तौर पर ऑर्डर ऑफ नाइल का पुनर्गठन किया गया है।
गौरतलब है कि मिस्र की ओर से ये सम्मान अब तक कुछ राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमरों, उपराष्ट्रपतियों को दिया जा चुका है। जिन लोगों को ये पुरस्कार वितरित किया गया है उन्होंने मिस्र या मानवता के लिए अमूल्य सेवाएं दी है। बता दें कि मिस्र की ओर से मिलने वाला ये पुरस्कार आमतौर पर एक शुद्ध सोने के हार की तरह होता है, जिसमें तीन वर्गाकार सोने के टुकड़े होते है। इन्हें फिरोजा और माणिक से सजाया जाता है और ये सभी एक दूसरे से ईकाई के साथ जुड़े होते है।
मिस्र के इस पुरस्कार में हर ईकाई का खात मतलब होता है। पहली इकाई राज्य को बुराइयों से बचाने पर आधारित होती है। दूसरी में नील नदी द्वारा लाई गई समृद्धि और खुशी से प्रेरित होता है। तीसरी ईकाई धन होता है। इसके अलावा इसमें हेक्सागेनल पेडेंट होता है, जिसमें नील नदी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक चिन्ह होता है। जो उत्तर और दक्षिण को साथ लाने का काम करता है।
बता दें कि ये सम्मान अब तक 12 राजकीय लोगों को मिला है, जिसमें पापुआ न्यू गिनी, फिजी, पलाऊ गणराज्य, भूटान, अमेरिका, बहरीन, मालदीव, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान, साऊदी अरब शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button