पाकिस्तान ने फिर शुरू की बॉर्डर पर घटिया हरकतें, अरनिया सेक्टर में बीएसएफ और नागरिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

जम्मू/एजेंसी। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी भी बाज नहीं आता है। देश की भीख मांगने की नौबत आ चुकी है लेकिन भारत के साथ वह लगातार पंगा लेने की फिराक में रहता है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। 26 अक्टूबर को देर शाम पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ को निशाने बनाते हुए हैवी फायरिंग शुरू कर दी।
जम्मू में पांच भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की
पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार रात जम्मू के अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक जवान और चार नागरिक घायल हो गये। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार रात यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अरनिया सेक्टर में गोलीबारी रात लगभग आठ बजे शुरू हुई। उन्होंने बताया कि दोनों ओर चार से पांच चौकियां गोलीबारी में शामिल हैं।
एक जवान, चार नागरिक घायल
अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान और चार नागरिक घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएसएफ ने कहा, ‘‘आज रात लगभग आठ बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने अरनिया इलाके में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ जवानों द्वारा उचित जवाब दिया जा रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है। यह पूछे जाने पर कि क्या बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को कोई नुकसान हुआ है, उन्होंने कहा कि यह सुबह पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button