फतेहपुर में तिरंगे के अपमान पर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी इदरीश पर मुकदमा दर्ज

Strict police action on insult of tricolor in Fatehpur, case filed against accused Idrish

  • डंडे में लगे तिरंगे को निकाल कर फेंका था
  • सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
  • फतेहपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते दिनों सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक पाइप में लगे तिरंगे को निकाल कर फेंकते दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी विपिन सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह बहुआ ब्लॉक प्रखंड के बजरंग दल के संयोजक हैं। दसौली गांव में सलमान नामक व्यक्ति के घर के सामने एक पाइप में बांस के डंडे में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था। आरोप है कि इसी गांव का युवक इदरीस बीते 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे तिरंगे को निकाल कर जमीन में फेंक दिया। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले इस युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक तिरंगा निकाल कर फेंक रहा है। युवक की इस हरकत से जहां लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वहीं आम जनमानस में आक्रोश भी व्याप्त है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि आरोपी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। इसका अपमान करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय प्रतीकों का हमेशा सम्मान करें। किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button