गृह मंत्री का ओएसडी बनकर जमा रहा था धौंस, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया सिविल इंजीनियर

राजीव कुमार गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ओएसडी बनकर धौंस जमाने वाला एक सिविल इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी का नाम रोबिन उपाध्याय है। ये शख्स गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में बड़ी पोस्ट पाने की कोशिश कर रहा था। इसलिए कंपनी से जुड़े लोगों को मेल कर खुद की नौकरी के लिए सिफारिश कर रहा था। हालांकि, मामला पुलिस के पहुंचा तो सच सामने आ गया।दिल्ली पुलिस ने पेशे से एक सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक, गृह मंत्री के ओएसडी बनकर नौकरी के लिए धौंस जमा रहा था।
आरोपी से दिल्ली पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में एक बड़े पद पर नौकरी पाना चाहता था, इसलिए खुद मेल करके प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी को रौब में लेने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम रोबिन उपाध्याय है। ये युवक कई मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुका है और करीब 25 साल का एक्सपीरियंस रखता है। आरोपी रोबिन ने एक बड़े व्यवसायी की कंपनी में खुद को गृह मंत्री अमित शाह का ओएसडी राजीव कुमार बताया और और मेल करके रौब दिखाया। आरोपी ने गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के सीनियर एसोसिएट वाईस प्रेजिडेंट और प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर रोबिन उपाध्याय को नियुक्त करने के लिए कहा।




