जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी में चुनाव के बाद हुआ नये एओए का गठन

गाजियाबाद। जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी में 9 सालों के बाद पूर्ण बोर्ड के चुनाव पिछले रविवार को संपन्न हुए जिसमे 60% के लगभग एसोसिएशन मेंबर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोसायटी में पहली बार हुई इस ऐतिहासिक वोटिंग के बाद ‘टीम प्रथम’ के ही सभी 9 उम्मीदवारों पर सोसायटी के रेज़िडेंट्स ने भरोसा दिखाया और इस ग्रुप को पूर्ण बहुमत से चुन लिया है।

कल शाम नव निर्वाचित बॉर्ड की मीटिंग में सोसायटी में नए बोर्ड का गठन किया गया, जिसमे श्री गजेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष, श्री शशि शेखर पांडेय को उपाध्यक्ष, श्री सुचित सिंघल को सचिव, श्री शैलेन्द्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष, श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी को सह सचिव और साथ में श्री अजय अग्रवाल, डॉ नवेन्दु गोस्वामी, श्रीमती निशि तलवार और श्री किरण सेठ बोर्ड के सदस्य रूप में पदभार संभाल लिए हैं। सभी ने जन सेवा का भरोसा दिलाते हुए सोसायटी की हितों की लिए लोक कल्याण कार्यो को बढ़ाने का आश्वासन देते हुए काफ़ी समय से रुके कार्यों को जल्द से जल्द करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button