मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या, तीन घायल

मुरैना,(मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को फायरिंग हुई। इस लड़ाई में 6 लोंगों की मौत हो गई। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। बड़ी बात ये है कि इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल थी। लड़ाई के दौरान महिलाएं भी सामने आ रही थी।इस हिंसक झड़प में जहां पुरुष डंडे लेकर एक दूसरे पर हमले कर रहे थे वहीं, दूसरी तरफ महिलाएं भी पत्थर बाजी कर रही थीं। महिलाएं पुरुषों के बीच में जाकर झगड़ा कर रही थीं।लाठी-डंडे की बीच थोड़ी ही देर में दूसरे पक्ष ने बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। एक युवक ने नौ राउंड गोलियां चलाई। बड़ी बात ये है कि एक महिला बंदूक चलाने वाले युवक को बार-बार गोली चलाने के लिए इशारे कर रही थी।
युवक ने 9 राउंड गोलियां चलाई जिसके बाद सड़क पर 6 लोगों की लाशें गिर गईं। मरने वालों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। गोलियों के बीच महिलाएं पत्थरबाजी करती दिखीं।जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के लेपा गांव में दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। इसी विवाद के कारण 2013 में भी लड़ाई हुई थी लेकिन बाद में समझौता हो गया था। सभी आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



