बरेली में इंग्लिश टीचर का बड़ा घोटाला, 2 पैन कार्ड पर करोड़ों का लोन

Big scam of English teacher in Bareilly, loan of crores on 2 PAN cards

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली नगर स्थित मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। अध्यापिका पर दो पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) कार्ड पर करोड़ों रुपये का लोन लेने का आरोप है। जांच बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज के प्रबंधक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवकी सिंह ने जांच में अध्यापिका को दोषी पाया था।
दोषी पाए जाने के बाद कॉलेज प्रबंध समिति स्तर से गठित जांच कमिटी की रिपोर्ट पर शिक्षिका के निलंबन की कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि अध्यापिका के खिलाफ हुई शिकायत पर कराई गई जांच में यूपी और उत्तराखंड बैंकों से लोन लेने की पुष्टि हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि अध्यापिका के फर्जीवाड़े की शिकायत अगस्त 24 में जिलाधिकारी और डीआईओएस से की गई थी। दो माह तक चली जांच में दो पैन कार्ड इस्तेमाल करने की पुष्टि हुई।
साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बैंक लोन का मामला सामने आया। जांच अधिकारी ने अध्यापिका के पैन कार्ड से का लोन लेने और विभाग व बैंक को नुकसान पहुंचाने के साक्ष्य प्राप्त किए। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी गई। जिसके बाद कार्रवाई की संस्तुति हुई। प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा से संपर्क किया गया लेकिन फोन स्विच ऑफ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button