416 टायर, कछुए की चाल, गुजरात से पंजाब जा रहा ‘बाहुबली ट्रक’

सिरसा/हरियाणा। सिरसा जिले की सड़कों पर इन दिनों एक ट्रक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस ट्रक को लोग बाहुबली के नाम से पुकार रहे हैं। दरअसल ये ट्रक 39 मीटर लंबा है। इस ट्रक में 8-10 नहीं पूरी 416 टायर लगे हुए हैं। इस ट्रक का नाम तो बाहुबली है लेकिन इसकी स्पीड कछुए की तरह है। ये ट्रक आज से करीब 10 महीने पहले गुजरात से पंजाब के लिए निकला था। लेकिन अभी ये हरियाणा के सिरसा जिला तक पहुंच पाया है।
जानकारी के अनुसार, यह ट्रक करीब 10 महीने पहले ट्रक गुजरात के कांडला पोर्ट से चला था। इस ट्रक पर एक इक्विपमेंट लोड किया हुआ है, जिसे रिफायनरी में लगाना है। ये ट्रक यहां से बठिंडा में बनी रिफाइनरी में जाएगा। इस बाहुबली ट्रक को खींचने के लिए दो ट्रक आगे और एक ट्रक पीछे चल रहा है। ट्रक के साथ चल रहे टेक्निकल इंचार्ज ने बताया कि इस ट्रक के साथ 25 से 30 लोग चल रहे हैं। जो इस ट्रक को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। यह ट्रक रोजाना दिन में चलता है और करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
गुजरात के कांडला पोर्ट से चला था ट्रक
यह ट्रक करीब 9 -10 महीने पहले गुजरात के कांडला पोर्ट से चला था, रास्ते में मौसम खराब होने के चलते, इसे रोकना पड़ा था। इस ट्रक को चलाने से पहले सड़क को खाली करवाना पड़ता है। इस ट्रक का साइज और लंबाई इतना है कि ये पूरी सड़क को घेर लेता है। यह ट्रक हाईवे पर बने फ्लावर के ऊपर नहीं चलता यह नीचे से चलता है। जिस रास्ते में ये ट्रक चलता है उस रोड को बंद या डाइवर्ट करवा दिया जाता है। जैसे ही यह ट्रैक आगे निकल जाता है तो रोड क्लियर करवा दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button