कुली ने पास की आईएएस की परीक्षा, रेलवे स्टेशन के फ्री वाई-फाई से की पढ़ाई, बना कलेक्टर

नेशनल डेस्क। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हो तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं होता है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है, केरल से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स श्रीनाथ ने। एर्नाकुलम स्टेशन पर कुली का काम करने वाले श्रीनाथ ने कुली काम करते हुए यूपीएससी परीक्षा पास कर एक मिसाल पेश की है। कैसे पास की उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा और कैसे करते थे वह तैयारी आइए जानते हैं।
श्रीनाथ केरल में मुन्नार के मूल निवासी हैं, जिन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए एर्नाकुलम में कुली के रूप में काम शुरू किया। अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले श्रीनाथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग और सामान ले जाने वाले अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थे। वह बड़ी संजीदगी से अपना काम किया करते थे।उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता उनकी बेटी थी। श्रीनाथ उसका भविष्य संवारना चाहते थे।
स्मार्टफोन से ली मदद
केरल के श्रीनाथ ने पैसों की तंगी के चलते पढ़ने के लिए उन्होंने एक अनूठा निकाला। वह, रेलवे स्टेशन पर सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए फ्री वाई-फाई का यूज करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में बैठने से पहले तय किया कि, वे केरल लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने का मन बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के श्रीनाथ कुली के काम के दौरान स्टेशन पर लगे वाई-फाई के यूज करते-करते ईयरफोन लगाकर लेक्चर सुनते रहते थे और धीरे-धीरे कर अपना सिलेबस तैयार करते रहे थे। इसके साथ ही वे रिवाइज करते रहते थे। इस दौरान पहले उन्होंने केरल लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद, उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी करने की ठानी है। अपने मजबूत इरादों से यह एग्जाम भी पास कर ली है। आज वह कुली से आईएएस अफसर बन चुके हैं।




