भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर की कुर्सी पर बैठे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, तस्वीरें सामने आने के बाद उठे सवाल

भोपाल,(मध्य प्रदेश)। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कई तस्वीरें वायरल हैं। वायरल तस्वीरों में वह भोपाल सेंट्रल जेल के जेल की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। जेलर की कुर्सी सरकारी है। उस पद पर काबिज व्यक्ति ही उस चेयर पर बैठ सकता है। तस्वीरें सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जेलर की कुर्सी पर बैठे कैसे। अब आपको हम वायरल तस्वीर के बारे में बताते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है। दरअसल, आठ अप्रैल को कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भोपाल सेंट्रल जेल में कथा कहने आए थे। जेल प्रशासन की बुलावे पर ही वह कथा सुनाने आए थे। मिली जानकारी के अनुसार जेल के जेलर राकेश भांगरे उन्हें अपना गुरु मानते हैं। उन्हीं के आग्रह पर वह इंदौर से भोपाल जेल में कथा सुनाने आए थे। कथा श्रवण जेल के कर्मी और कैदियों ने किया था। जेल में कथा के आयोजन की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
प्रवचन के बाद कथावचक अनिरुद्धाचार्य को जेलर अपने केबिन में ले गए। तस्वीरें सामने आने के बाद कथित रूप से यह कहा जा रहा है कि अनिरुद्धाचार्य महाराज जेलर के कहने पर ही उनकी कुर्सी पर बैठे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जेलर की कुर्सी पर बैठे अनिरुद्धाचार्य की तस्वीरें ले ली हैं। इसके साथ ही कुछ लोग उनके बगल में खड़े होकर फोटो खींचवा रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज पर कई सवाल उठ रहे हैं।तस्वीरें आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जेलर राकेश भांगरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह मेरे गुरु हैं। प्रवचन के बाद वह मेरे केबिन में आए थे। मेरे केबिन में वही कुर्सी थी। मैंने उनसे बैठने के लिए कहा तो वह कुर्सी पर बैठ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button