दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मियों के गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है, जो आउटर नॉर्थ जिले में एंटी ऑटो-थेफ्ट स्क्वायड के नाम पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।




