नोएडा में पर्थला फ्लाईओवर में खास इंतजाम, 28 केबिल पर टंगा नजर आएगा, भूकंप में हिलते ही बजेगा अलार्म

नोएडा,(उत्तर प्रदेश)। नोएडा में केबल सस्पेंशन पर बन रहा पर्थला फ्लाईओवर सिविल इंजीनियरिंग के साथ हाईटेक तकनीक का भी मॉडल बनेगा। फ्लाईओवर की मजबूती की निगरानी 24 घंटे ऑनलाइन होगी। इसके लिए स्ट्रक्चरल मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इस सिस्टम में फ्लाईओवर में लगने वाले हर एक केबिल को सेंसर से जोड़ा जाएगा। ये सेंसर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फोर्स मॉनिटरिंग सिस्टम पर आधारित होंगे। इंजीनियरों के मुताबिक अगर भूकंप आता है तो केबल हिलने पर इसकी जानकारी हो जाएगी।

इसके लिए अलग से सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर से भूकंप की सूचना देने के लिए अलार्म भी बजेगा। इस फ्लाईओवर का काम 85 फीसदी पूरा हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि अप्रैल से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। -600 मीटर और 6 लेन के इस फ्लाईओवर से गोल चक्कर पर ग्रेनो वेस्ट और सेक्टर-72 की तरफ वाहनों का सीधा आवागमन होगा।बता दें कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों भूकंप की फ्रीक्वेंसी हाल ही में बढ़ी है। इसके अलावा तुर्की में भूकंप से भारी तबाही ने लोगों को इस प्राकृतिक आपदा से सचेत कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button