गुजरात पुलिस ने एक फर्जी आईएएस बने शख्स को पकड़ा

Gujarat police arrested a fake IAS officer

  • अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच ने शख्स को गिरफ्तार किया
  • आरोपी की पहचान मोरबी निवासी मेहुल शाह के तौर पर हुई
  • पुलिस ने शिकायत के बाद गोपनीय जांच करते हुए पकड़ा

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात में फर्जी अधिकारियों के पकड़ने जाने के बाद अब फर्जी आईएएस बने एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। अहमदाबाद पुलिस ने मेहुल शाह नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है। शाह पर आरोप है कि उसने व्यक्तिगत लाभ के लिए फर्जी लेटरपैड बनाया और खुद को एक आईएएस अधिकारी के तौर प्रस्तुत किया। शिकायत मिलने पर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक्शन लेते हुए शख्स को अरेस्ट किया है। गुजरात में इससे पहले फेक पीएमओ अधिकारी के साथ फर्जी पुलिस अधिकारी भी पकड़े जा चुके हैं।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर जेके मकवाना के अनुसार कार किराए पर देने का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर मामले की जांच की गई। आरोपी मेहुल शाह ने उससे कार किराए पर लेने के लिए संपर्क किया। वह खुद को राजस्व विभाग का निदेशक और IAS अधिकारी बताता था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कार में सायरन और पर्दा लगवाने के लिए गृह मंत्रालय, विज्ञान और अनुसंधान विभाग का फर्जी पत्र दिया। मकवाना ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। आरोपी मेहुल शाह मोरबी का रहने वाला है।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को आरोपी के पास से काफी विभागों के सरकारी विभागों के नाम से जुड़े कागज मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के फोन के साथ तमाम चीजों को कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपी के दूसरे फोन, लैपटॉप और गैजेट्स की जांच कर रही है और पता कर रही है कि इसने किसने लोगों को फर्जी आईएएस बना प्रभावित किया। अहमदाबाद पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इसने कितने लोगों को ठगा है? अहमदाबाद क्रइाम ब्रांच के अनुसार आरोपी ने खुद को डिपॉर्टमेंट ऑफ साइंस एंड रिसर्च डेवलपमेंट का चेयरमैन घोषित कर रखा था। इसी विभाग का चेयरमैन बताते हुए लेटरपैड बनवाया था। जिसे जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button