गाजियाबाद में रवि हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का फरार इनामी बदमाश था

The accused of Ravi murder case in Ghaziabad was arrested in a police encounter, he was a fugitive criminal with a bounty of 25 thousand rupees

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल घायल अवस्था में अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर की पिस्टल, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।
दरअसल, 18 जून को थाना मुरादनगर क्षेत्र के मिल्क रावली गांव निवासी जितेंद्र शर्मा अपने 32 वर्षीय पुत्र रवि शर्मा के साथ गाड़ी में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच उनकी भतीजी और उनके बच्चे ऑटो में सवार होकर गांव जाते हुए दिखाई दिए तो उन्होंने ऑटो रोककर अपनी गाड़ी में उन्हें बैठाने लगे। इसी दौरान पीछे से जैन स्टीलो गाड़ी में सवार होकर गांव के ही रहने वाले मोंटी चौधरी और उसका एक साथी अजय भी आ गए। जिन्होंने रवि से गाड़ी को वहां से हटाने के लिए कहा जितेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बात पर आपस में कहां सुनी हो गई। हालांकि उस वक्त तो वह वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद ही वह बाइक पर सवार होकर जितेंद्र शर्मा के घर पहुंचे और उनके गेट पर कई राउंड फायरिंग की।
सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही जैसे ही वह थाने पर पहुंचे तो आरोपी मोंटी और अजय भी थाने पर पहुंच गए और उन्होंने वहां भी कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान की गई फायरिंग में जितेंद्र शर्मा के पुत्र रवि शर्मा को गोली। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रवि शर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी समिति 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली रोड पर गश्त के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर खिमावती-सुराना लिंक रोड की ओर मुड़ गया। पुलिस ने पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक फिसल गई और जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे आरोपी घायल हो गया। जिसकी पहचान मिल्क रावली के रहने वाले मोंटी चौधरी पुत्र स्व.जितेंद्र के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूछताछ में मोंटी चौधरी ने स्वीकार किया कि उसने 18 जून को रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी और तभी से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मुरादनगर थाने में हत्या और बलात्कार के संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button