मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, कॉलेज की छात्राओं से यौन उत्पीड़न का है आरोप

दिल्ली के मैनेजमेंट कॉलेज की 17 लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। 17 छात्राओं ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कॉलेज डायरेक्टर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह कॉलेज एक आश्रम के अंदर चलाया जा रहा था।
कॉलेज का नाम शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान है। छात्राओं ने डायरेक्टर चैतन्यानंद सरस्वती पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने बताया है कि संस्थान में ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति योजना के तहत पीजीडीएम कर रही छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया है कि उनके साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। अश्लील व्हाट्सएप/एसएमएस संदेश भेजे जाते थे। इतना ही नहीं उनके शरीर से भी छेड़छाड़ की जाती थी।
32 छात्राओं ने दर्ज कराए हैं ‘स्वामी’ के खिलाफ बयान
बताया जा रहा है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 32 छात्राओं के बयान दर्ज कराए हैं। इनमें से 17 ने आरोपी पर गाली-गलौज, अश्लील व्हाट्सएप/एसएमएस संदेश और शरीरिक छेड़छाड़ के आरोप गाए हैं। पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया कि संस्थाएं में काम करने वाली महिलाओं ने उन पर चैतन्यानंद की मांग मानने के लिए दबाव बनाया।
पुलिस ने फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट वाली कार की जब्त
केस दर्ज होने के बाद जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को शारदा मैनेजमेंट कॉलेज के बेसमेंट में एक वोल्वो कार खड़ी मिली है। जांच में सामने आया है कि इस कार में फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट 39 UN 1 की नंबर प्लेट लगी हुई है। इस कार को स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पारसार्थी ही इस्तेमाल करता था। वीके उत्तर थान पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button