दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर मिलता है रात भर खाना,कम दामों में ले सकते हैं जायकेदार पराठों का स्वाद

रात में दोस्तों के साथ घूमते हुए भूख लगती है और सारे रेस्टोरेंट बंद होते हैं। यह परेशानी अक्सर बहुत से लोगों के साथ होती है। लेकिन अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आपको रात भर स्वादिष्ट खाना मिल सकता है। आइये जानते है कौन सी है वो जगहें-
 एम्स मेट्रो स्टेशन
अगर आप दिल्ली एम्स में इलाज के लिए जा रहें है या किसी काम से जा रहें है तो आपको खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां बहुत से छोटे रेस्टोरेंट्स हैं जहां हर समय खाना मिल सकता है। यह रेस्टोरेंट कभी बंद नहीं होते हैं।
पुरानी दिल्ली के कबाब
अगर आप कबाब खाने के शौक़ीन हैं तो पुरानी दिल्ली के हौज काजी गली की कुछ दुकानें हैं जो रात भर खुली रहती हैं। यहां आप बहुत कम दामों में रुमाली रोटी और कबाब का स्वाद ले सकते हैं।

नारायण फ्लाई ओवर
नारायण फ्लाई ओवर के नीचे 150 रुपये में भरपेट टेस्टी पराठें खा सकते हैं। यहां आपको अंडा पराठा, आलू पराठा, प्याज पराठा, गोभी पराठा, मिक्स पराठा मिलेगा। इसके आलावा और भी वेरायटी के पराठें यहां मिल सकते हैं।
नोएडा सेक्टर- 58 
अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं तो नोएडा के सेक्टर 58 में आपको छोटे-छोटे फ़ूड वैन मिलेंगे जहां आपको रात भर लजीज खाना मिलेगा। यहां आप साऊथ इंडियन, चाइनीज फ़ूड, सेंडविच, नूडल्स और कई तरह की डिशेस का जायका ले सकते हैं। यहां लेट नाइट कंपनियों में काम करने वालों की भीड़ देखने को मिल सकती है।
मूलचंद मेट्रो स्टेशन
मूलचंद मेट्रो स्टेशन के नीचे आपको लस्सी और पराठे रात के किसी भी वक्त मिलेंगे। यहां लस्सी का गिलास केवल 35 से 50 रुपये में मिल सकता है। यहां आप 150 रुपये में लस्सी और जायकेदार पराठों का स्वाद ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button