बरेली दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली/एजेंसी। इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व 2010 बरेली दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार शुरू कराया गया, लेकिन सेहत में सुधार न होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह मौलाना तौकीर रजा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी इलाज चल रहा है।
आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान हार्ट पेशेंट हैं और कुछ साल पहले उनके हार्ट में रिंग पड़ चुका है।
वहीं बीते शनिवार देर रात सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद आईएमसी प्रमुख को शहर में स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको एडमिट कर इलाज शुरू किया। लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद सोमवार सुबह को परिजन मौलाना तौकीर रजा को लेकर दिल्ली चले गए, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button