यूपी सरकार का बड़ा फैसला, ब्रजेश पाठक ने मास्क लगाने के आदेश किए जारी

लखनऊ,(एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने नए निर्देश जारी किए थे। उत्तर प्रदेश की सरकार ने बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में मास्क लगाने को अनिवार्य किया गया है। इस मामले में 22 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली है।
बैठक में तय किया गया कि सभी जिलों में चौकसी बढ़ाई जाएगी। वहीं दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों से प्रभावित देशों से लौट रहे यात्रियों की जांच की जाएगी। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग के लिए खास निर्देश जारी किए गए है। चिकित्सा शिक्षा विभाग को जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
इसके साथ ही अब राज्य के एयरपोर्ट पर भी चौकसी बढ़ाई जाएगी। नए आदेशों के मुताबिक संक्रमित देशों से लौटने वाले यात्रियों की जिनोम सिक्वेंसींग कराई जाएगी। जिनोम सिक्वेंसींग कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए है। इसके जरिए नए वैरिएंट का पता लगेगा। सरकार ने सर्दी जुकाम और कुभार समेत अन्य लक्षणों वाले यात्रियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए है।
बैठक में ये भी तय किया गया है कि जो लोग विदेशों से राज्य में आ रहे है उन्हें भी होम आइसोलेशन में रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग ऐसे यात्रियों की सूची तैयार करेगा जो विदेश से लौटे हैं। इन सभी यात्रियों के स्वास्थ्य का अपडेट 12-14 दिनों तक रखा जाएगा। अगर इनके स्वास्थ्य में कोई परेशानी देखने को मिलेगी तो उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा। बता दें कि इन दिनों दुनिया के कई देशों जैसे चीन, जापान, अमेरिका और ब्राज़ील कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।




