रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा जी! मकान मालिक को बाहर भेज उसकी पत्नी के साथ बना रहे अवैध संबंध

बक्सर/बिहार। बिहार पुलिस के एक पदाधिकारी की करतूत सामने आई है। कुछ महीने पहले इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला था। एसपी ने साइबर थाने की जिम्मेवारी सौंपी थी। वहीं, इंस्पेक्टर पर एक महिला के साथ अवैध संबंध होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। अवैध तरीके से बालू और शराब माफिया से पैसा वसूली करने में भी नाम आया। पीड़ित ने शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी को आवेदन दिया। डीआईजी नवीन चंद्र झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। डिहरी पुलिस लाइन में जॉइन करने का निर्देश दिया।
पीड़िता के पति ने बताया की नैनीजोर ओपी थाने में करीब दो साल पहले मनोज पाठक थानेदार बनकर आए थे। उन्होंने हमारे यहां किरायेदार के रूप में रहने का आग्रह किया। घर में हम पति-पत्नी और बच्चे ही थे। इसलिए उनको एक कमरा दे दिया। लगभग एक वर्ष तक स्थिति सामान्य रही। वहीं, हमको अपने थाने का निजी चालक बना रात्रि गश्ती पर भेज दिया करते थे। इस दौरान हमारे मोबाइल का लोकेशन भी चेक करते रहते थे।
मौका देखकर उन्होंने मेरी पत्नी को अपने जाल में फांस लिया। हालांकि, इसकी भनक मुझे लंबे समय तक नहीं लगी। तबादला हो जाने के बाद भी यहीं से आना-जाना कर रहे थे। जबकि मेरे गांव की जिला मुख्यालय से दूरी 46 किलोमीटर के आसपास है। कुछ माह पहले ही मुझे इस बात की जानकारी बच्चों से मिली। एक दिन मैंने उन दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। तब मेरे साथ मनोज पाठक ने मारपीट भी की। अब धमकियां भी दे रहे हैं।
पिछले दिनों पुलिस विभाग ने प्रमोशन देकर मनोज पाठक को इंस्पेक्टर बना दिया। इंस्पेक्टर बनने के बाद उन्हें साइबर थाने में तबादला कर दिया गया। तबादले के बाद भी इंस्पेक्टर मेरे ही मकान में रहते थे। उसी दौरान महिला के पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के साथ इंस्पेक्टर का काफी दिनों से अवैध संबंध है। अवैध संबंध का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मीडिया ने निलंबित इंस्पेक्टर मनोज पाठक से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि ये आरोप बिल्कुल सरासर गलत है। मेरा सामान उनके घर में पड़ा हुआ था, जिसको लेने गए हुए थे। इस दौरान उस व्यक्ति ने मनगढ़ंत आरोप लगाया है। वहीं, डीआईजी की ओर से उनको निलंबित किए जाने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button