गाजियाबाद में ससुर पर बहू से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर पति ने गर्म चिमटे से जलाया हाथ

गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में एक महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ करने और विरोध पर पति द्वारा गर्म चिमटे से हाथ जलाने का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर महिला को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह महिला ने बंधन मुक्त होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी से जुड़ा है। कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। आए-दिन गलत तरीके से महिला को टच करता था। महिला लोकलाज के कारण अनदेखा कर रही थी। आरोप है कि सोमवार को ससुर ने महिला को अपने पास बुलाया और अश्लील बातचीत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर ससुर ने बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात पति को बताई। आरोप है कि पति ने ससुर को कुछ कहने की बजाय उल्टे महिला के साथ मारपीट की और गर्म चिमटे से महिला का हाथ जला दिया। इसके बाद पति, ससुर और सास ने महिला को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह महिला कमरे से बाहर निकली और नंगे पाव शोर मचाते हुए दौड़ते हुए थाने पहुंची।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर ससुर, पति और सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button