वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर अनुग्रह संस्था द्वारा स्वाभिमान परिसर शाहदरा में फिसियोथरेपी परामर्श का किया गया आयोजन

नई दिल्ली। सम्मान पर्व आयोजन श्रृंखला में ,दिनांक ,10अक्टूबर 2022, को अनुग्रह संस्था द्वारा स्वाभिमान परिसर शाहदरा में स्वस्थ वृद्धावस्था पर योगा, तनाव रहित खुश जीवन के लिए लैक्चर एवं फिसियोथरेपी परामर्श का आयोजन किया गया। बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ एवं खुशहाल जीवन जीने की कला को निखारने के लिए अभिप्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बासवा रेड्डी (निदेशक) मोराराजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ योगा ने अपने ओजस्वी शब्दों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं योगा के विषय में विस्तृत जानकारी दी। अनुग्रह संस्था की चेयरपर्सन डॉक्टर आभा चौधरी ने आगामी पूरे माह में सम्मान पर्व में होने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताया।
अम्बिका वॉरियर (मनौवैज्ञानिक) ने तनाव रहित जीवन जीने के गुर सिखाए। साथ ही डॉ. हितेष खुराना फिजियोथेपिस्ट ने सभी सीनियर सिटिजन को फिजियोथेरेपी के लाभ बताए और दर्द निवारक सरल योग आसन बताए । इस कार्यक्रम में बुजुर्गों ने पूर्ण सहभागिता का परिचय दिया तथा अनुग्रह संस्था की प्रशंसा की। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्य आयोजकों : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथोरिटी का धन्यवाद किया।





