कार से आए चोरों ने गाड़ी को ईंटों पर खड़ा कर चारों पहिए किए चोरी

गाजियाबाद ब्यूरो। वैशाली सेक्टर-5 में रमेश कुमार मौर्या के घर के नीचे खड़ी गाड़ी के चारों पहिए चोरी कर लिए। उन्होंने कौशांबी थाने में सामान चोरी का मुकदमा कराया है। वैशाली निवासी रमेश कुमार का कहना है कि उनके दोस्त ने गाड़ी इमरजेंसी समय के लिए खड़ी की थी। चोरों ने ईंटों पर गाड़ी खड़ी की और फिर पहिए चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर उन्होंने तुरंत दोस्त को फोन से सूचना दी। सीओ स्वतंत्र कुमार का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगी हैं।




