राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा के अवसर पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। ’’

उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार, अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्‍य की और बुराई पर अच्‍छाई की विजय का प्रतीक है। मुर्मू ने कहा, ‘‘ मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button