बॉयफ्रेंड ने अपने सामने कराई गर्लफ्रेंड की हत्या, 70 हजार की दी सुपारी

  • प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कराने के लिए 70 हजार की सुपारी दी
  • हत्यारों ने प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के चेहरे को मफलर से ढक दिया
  • वारदात के बाद प्रेमी और हत्यारे मौके से फरार हो गए

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)।  कानपुर में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कराने के लिए 70 हजार की सुपारी दी थी। प्रेमिका को घुमाने के बहाने प्रेमी स्कूटी पर बैठाकर ले गया था। उसने प्रेमिका को सुपारी किलरों के हाथ सौंप दिया। हत्यारों ने प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के चेहरे को मफलर से ढक दिया। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रेमी और हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के प्रेमी और हत्यारे को अरेस्ट कर जेल भेजा है।बिधनू थाना क्षेत्र स्थित जामू गांव नहर पुल के पास बीते 02 दिसंबर (शुक्रवार) को एक महिला का शव मिला था। महिला गुरूवार रात से लापता था। शनिवार को महिला की शिनाख्त बर्रा आठ निवासी सुशीला (40) के रूप में हुई थी। सुशीला क्षेत्र में कबाड़ का काम करती थी। महिला के प्रेम केसरवानी नाम के शख्स से प्रेम प्रसंग था। प्रेम केसरवानी पहले से शादीशुदा था। प्रेमी का आरोप है कि सुशीला मुझपर शादी का दबाव बना रही थी। इसके साथ ही प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी मांग रही थी। इस लिए सुशीला को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया था।
70 हजार की सुपारी देकर हत्या
एडीसीपी अकिंता शर्मा के मुताबिक महिला के प्रेमी ने राजेश नाम के शख्स को हत्या के लिए 70 हजार रुपए की सुपारी दी थी। प्रेमिका की हत्या से एक दिन पहले प्रेमी ने योजना तैयार कर ली थी। बीते एक दिसंबर (गुरूवार) को प्रेम केसरवानी ने सुशीला को घुमाने के लिए रात में बुलाया था। प्रेम स्कूटी पर बैठाकर सुशीला को बिधनू थाना क्षेत्र के जामू गांव नहर पुल के पास ले गया। जहां पर राजेश गौतम अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था।प्रेमी प्रेम केसरवानी ने सुशीला को हत्यारों के हवाले कर दिया। सुशीला जब घटना स्थल पर पहुंची तो, उसे एहसास हो गया था कि उसकी हत्या की तैयारी है। सुशीला प्रेमी के सामने मिन्नतें करती रही। लेकिन उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी। राजेश के एक साथी ने सुशीला के चेहरे पर मफलर डाल दिया। इसके बाद राजेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं प्रेम कुछ देर वहां रुक देखता रहा कि सुशीला की सांसे चल रही हैं या नहीं। जब प्रेम को अहसास हो गया कि सुशीला की मौत हो गई। इसके बाद वह मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button