कानपुर देहात में मिले दो अवैध मदरसे, दशकों से चोरी-छिपे चलाए जा रहे थे

कानपुर ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ शासन के निर्देशों पर कानपुर देहात में भी अवैध मदरसों का सर्वे शुरू हो चुका है। सर्वे टीम को दो अवैध मदरसे संचालित होते मिले हैं जो सालों से संचालित किये जा रहे थे। दोनों मदरसों में कुल 50 बच्चे पढ़ने वाले बताये जा रहे हैं। सर्वे टीम जिले में संचालित हो रहे अवैध मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजगी।कानपुर देहात में शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी नेहा जैन ने मदरसों के सर्वे के लिए जिले में तीन सदस्यों की टीम गठित की है।

सर्वे टीम में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रियंका अवस्‍थी, बेशिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय और सभी 6 तहसीलों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में टीम के साथ सर्वे कर रहे हैं। सर्वे टीम को भोगनीपुर तहसील के पुखराया क्षेत्र में दो मदरसे संचालित होते हुए मिले हैं जो अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।एक मदरसा अरबिया मदीनतुल उलूम जिसमें 25 बच्‍चे पढ़ रहे थे। दूसरा मदरसा फैजुल उलूम सोसाइटी का है जिसमें भी 25 बच्चे पढ़ते हैं। ये अवैध मदरसे कई दशकों से ऐसे ही अवैध रूप से संचालित हो रहे थे जो। अभी तक जिले के किसी अधिकारी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ये मदरसे अलग-अलग संस्था से रजिस्टर्ड हैं। जिले में 39 रजिस्टर्ड मदरसे हैं जिनकी सूची जिला प्रशासन के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button