दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं हुई ठप, डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन की सेवाएं शुक्रवार को अचानक ठप हो गईं। रेड लाइन पर सिग्नल में खराबी आने से सुबह व्यस्त समय में मेट्रो का परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को सफर में काफी परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी ) ने सुबह 9:40 बजे सिग्नल की खराबी दूर कर सेवा सामान्य कर दी।
डीएमआरसी के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे रेड लाइन पर पीतमपुरा से वेलकम स्टेशन के बीच सिग्नल में खराबी आ गई। इससे मेट्रो ट्रेनों का कंट्रोल रूम से संपर्क कट गया। नतीजतन, मेट्रो ट्रेनों की गति कम हो गई।
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेट्रो में विलंब की शिकायत की। यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कई स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए। कुणाल टंडन नामक एक यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रोहिणी पश्चिम स्टेशन पर आधे घंटे से मेट्रो नहीं आई। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। राज श्रीवास्तव नामक एक अन्य व्यक्ति ने पोस्ट कर कहा कि मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। मेट्रो कर्मचारियों का कहना है कि अभी मेट्रो सेवा प्रभावित है। मेट्रो का परिचालन कब तक सामान्य होगा, यह उन्हें नहीं पता। इस वजह से परिवहन के अन्य साधनों का विकल्प देख लें।
एक अन्य व्यक्ति ने अपने पोस्ट में कहा कि शाहदरा मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए। रेड लाइन पर गाजियाबाद के स्टेशनों पर लगे यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड पर रिठाला के लिए ट्रेनों की प्रतीक्षा समय 61 मिनट से 69 मिनट तक प्रदर्शित हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button