छह साल की मासूम के साथ नीच हरकत, मदरसे के मौलाना पर आरोप

खंडवा,(मध्य प्रदेश)। खंडवा में छह साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर है। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मोघट थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक खंडवा शहर के नागपुर रोड स्थित जकरिया मस्जिद के मौलाना अब्दुल समद ने छह साल की मासूम के साथ गलत हरकत की है। बच्ची मदरसे में पढ़ने जाती थी। आरोपी तबलीगी जमात का है। बच्ची के सीने में दर्द हुआ तो उसने घर वालों को इस बारे में बताया। उसने परिवार के लोगों से कहा कि मौलाना उसके सीने पर रोज हाथ फेरता है और दबाता है। पिछले कई दिनों से मौलाना उसके साथ यह हरकत कर रहा था।
बच्ची के खुलासे के बाद परिजनों ने समाज के वरिष्ठजनों को इसकी सूचना दी। सब लोग इकट्ठा होकर थाने पर पहुंचे और घेराव कर दिया। वे मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे सीएसपी ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी मौलाना के खिलाफ केस दर्ज हुआ और हिरासत में लिया गया। बच्ची के परिजन मौलाना की हरकतों के बारे में उससे और भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मदरसे में और भी बच्चियां पढ़ने के लिए आती हैं। उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे ही मामले यूपी के सुल्तानपुर और प्रयागराज से भी सामने आ चुके हैं। प्रयागराज में मौलाना ने 11 साल की मासूम बच्ची को कमरे में बुलाकर कपड़े उतरवा दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button