छेड़छाड़ के आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राकेश यादव पर था पचास हजार का इनाम

गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होमगार्ड पर पचास हजार का इनाम था। आरोपी होमगार्ड छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार के मामले में वांछित चल रहा था।
आरोपी होमगार्ड राकेश यादव पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। क्राइम ब्रांच ने कोतवाली क्षेत्र से आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है।



